देश के निम्न वर्ग के नागरिकों की पोषण आहार व्यवस्था को और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड को लांच किया गया था और इस अधिनियम के माध्यम से पात्र परिवारों को निरंतर भारत सरकार द्वारा सस्ती दरों पर राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे गरीब परिवारों को पालन पोषण करने में कोई समस्या न हो।
जो भी परिवार गरीबी रेखा श्रेणी के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन सभी परिवारों के पास में राशन कार्ड उपलब्ध होना चाहिए और अगर आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम NFSA के अंतर्गत बाजार की कीमत की अपेक्षा कम कीमत में राशन सामग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर आपके पास में भी राशन कार्ड होना चाहिए और अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इसका आवेदन कर सकते हैं।
पहले के समय में जब किसी भी गरीब परिवारों के लिए राशन कार्ड बनवाना होता था तो इसके लिए उन व्यक्तियों को कई बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर राशन कार्ड बन पाता था लेकिन अब सरकार के द्वारा गरीबों की इस समस्या को समाप्त कर दिया गया है और अब आप सभी व्यक्तियों के लिए राशन कार्ड बनवाने हेतु कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं है और अब आपको सरकारी दफ्तर के भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Contents
Ration Card Apply Online
जो भी व्यक्ति राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं हम उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आप सभी व्यक्ति राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करके भी आसानी से राशन कार्ड बनवा सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप घर बैठे ही आसानी से राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हां लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके पास सभी प्रकार की पात्रता और कुछ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए तभी आपका राशन कार्ड बनाया जा सकता है।
आप सभी व्यक्तियों को बता दें कि राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन आप NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं और राशन कार्ड बनवा सकते हैं और अगर आपके द्वारा किए गए आवेदन को अप्रूवल मिलेगा और आपका नाम राशन कार्ड की लाभार्थी सूची में दर्ज होगा तो फिर आपका राशन कार्ड बना दिया जाएगा और आपको राशन कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के लाभ मिलना भी शुरू हो जाएंगे।
राशन कार्ड की जानकारी
राशन कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है जिसे भारत सरकार के द्वारा गरीबी रेखा श्रेणी के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के द्वारा राशन कार्ड को निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए जारी किया गया है।
ताकि उन्हें सस्ते दामों में राशन की सामग्री प्राप्त हो सके क्योंकि राशन कार्ड के माध्यम से कम दाम में उचित मूल्य की दुकान पर जाकर आसान सामग्री प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा राशन कार्ड मौजूद होने से विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
राशन कार्ड के लिए पात्रता
राशन कार्ड का आवेदन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए एवं जरूरी है कि उसकी आयु भी 18 वर्ष से कम नहीं हो और उसके परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी पद पर कार्यरत या फिर आयकर दाता नहीं होना चाहिए क्योंकि इन्हें पात्र नहीं माना जाता है।
इसके अलावा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 180000 रुपए से कम होनी चाहिए और उसके पास में चार से अधिक कमरों वाला पक्का मकान नहीं होना चाहिए और अगर आवेदक के नाम पर कोई भी कार, ट्रैक्टर जैसा कोई चार पहिया वाहन है तो फिर वह पात्र नहीं होगा।
राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर आदि।
राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राशन कार्ड बनवाने के लिए आप निम्न तरीके को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-
- आवेदन के लिए नेशनल फूड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें और होम पेज पर दिए साइन इन/ रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप पब्लिक लॉगिन विकल्प पर क्लिक करे जिसके बाद में नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको “New User! Sign up here” पर क्लिक करना है और फिर आगे बढ़ जाना है।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें पूछी हुई जानकारी दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसे होम पेज पर आकर दर्ज करके लोगिन कर लेना है।
- इसके पश्चात आप “Common Registration Facility” पर क्लिक कर और फर्म ओपन होगा।
- अब आप मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें और रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट स्कैन करें अपलोड करें।
- इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है और आवेदन की रसीद मिलेगी उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।