प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किए हुए अच्छा खासा समय बीत चुका है और इस योजना ने लाखों करोड़ों गरीब परिवारों का पक्का मकान बनवाने का सपना साकार किया है। सभी गरीब लोगों की इच्छा रहती है कि उनके पास भी खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करने के लिए स्वयं का एक अपना पक्का मकान हो और सरकार द्वारा इसी इच्छा को पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
समय-समय पर सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल को शुरू किया जाता है और फिर पात्र परिवारों से इस योजना के तहत आवेदन मांगे जाते है और जिन परिवारों के पास में योजना से जुड़ी पात्रता होती है वह पोर्टल पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और आज हम इस आर्टिकल में इसी योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कुछ दिन पहले बिहार राज्य का दौरा किया गया था और इसके बाद ही बिहार राज्य के शहरी क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को पीएम आवास योजना के तहत प्रथम किस्त का लाभ प्राप्त हुआ है क्योंकि शहरी क्षेत्र के ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया था उन्हें प्रथम किस्त का लाभ मिल चुका है।
Contents
PM Awas Yojana 2025
पीएम आवास योजना एक ऐसी योजना बनकर निकली है जिससे करोड़ों लाभार्थियों को आवासीय सुविधा प्राप्त हुई है और वह खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं यदि आपको भी आवासीय समस्या खटक रही है और आपके पास रहने के लिए वर्तमान में स्वयं का पक्का मकान नहीं है और आप निम्न वर्ग से आते हैं तो फिर आपको इस योजना के तहत आवास की सुविधा प्राप्त करने हेतु प्राथमिकता दी जाएगी और आपको भी अपना पक्का मकान मिल सकेगा।
जो भी व्यक्ति अभी तक इस योजना का लाभ लेने से वंचित थे और उनके पास में पात्रता भी थी तो वह इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं और अब सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी आवेदन की प्रक्रिया इतनी सरल और सुविधाजनक कर दी गई है कि अब किसी भी व्यक्ति को आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और व्यक्ति घर बैठकर आसानी से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य
इस योजना को निरंतर संचालित करने का उद्देश्य ऐसे लोगों को पक्का मकान मुहैया करवाना है जिन लोगों के पास स्थाई और सुरक्षित आवास नहीं है यानी की जिनके सिर के ऊपर छत नहीं है या फिर ऐसे व्यक्ति जो अभी भी झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि ऐसे सभी लोग जो सर्वे के दौरान पात्र पाए जाएंगे उन सभी को सरकार के द्वारा आवास योजना का लाभ दिया जाएगा और उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे उनका भी पक्का मकान बनाकर तैयार हो सके।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
जैसा कि आप सभी को पता होगा कि कुछ समय पहले भारत सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वे की प्रक्रिया का कार्य शुरू किया गया था जिसके लिए आवास प्लस सर्वे की अंतिम तिथि 15 मई 2025 रखी गई थी और जिन लोगों ने आवास प्लस सर्वे करवाया था अब उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है और ग्राम पंचायत स्तर पर लिस्ट तैयार की जा रही है।
इसके अलावा जिन व्यक्तियों ने सर्वे की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था अब उन्हें भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत आवेदन की तारीख को भारत सरकार द्वारा बढ़कर 30 दिसंबर 2025 कर दिया गया है और यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप इसका आवेदन तुरंत कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया आपको आर्टिकल में आगे जानने को मिल जाएगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण की जानकारी
जब आप सभी व्यक्तियों के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा तो आप सभी को नीचे बताई जाने वाली निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा :-
- आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा दर्ज की जाने वाली जानकारी सही एवं सटीक होनी अनिवार्य है।
- अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज में पहचान प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र शामिल होने चाहिए।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर आपको पावती संख्या मिलेगी जिसे संभाल कर रखना होगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन कैसे करें?
- आप सभी व्यक्तियों के लिए सबसे पहले UMANG ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
- ऐप डाउनलोड कर लेने के बाद उसको ओपन करें और “PMAY-G” सेलेक्ट करे।
- अब इसका एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करे और अपलोड करे।
- अब आवेदन की जांच करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पूरा हो जाएगा।
- आवेदक को पूरा करने के बाद में आपको इसका प्रिंटआउट निकालना नहीं भूलना है।