देश के निम्न कैटिगरी के विद्यार्थियों के मध्य शिक्षा में समानता लाने के लिए एवं उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद देने के लिए भारत सरकार के द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की शुरुआत की गई थी जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को अनेक प्रकार की संचालित होने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
पात्र विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के तहत अनेक स्कॉलरशिप स्कीम से जोड़ा जाता है जिसके अंतर्गत प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट आधारित स्कॉलरशिप योजनाएं शामिल रहती है और इन छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर वर्ष देश के लाखों अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है ताकि इन छात्रवृत्ति सुविधा के लाभ से विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद मिल सके।
ऐसी विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं परंतु उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के उन्हें कारण शिक्षा जारी रखना संभव नहीं हो पा रहा है तो उनके लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही एनसीपी स्कॉलरशिप स्कीम के माध्यम से जुड़ना चाहिए। इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा 75000 तक की छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा सकती है तो आइए इस स्कीम से जुड़ी हुई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते है।
Contents
NSP Scholarship Status Check
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाती है और सभी विद्यार्थी अपनी योग्यता के आधार पर आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। आप सभी विद्यार्थियों की जानकारी के लिए बता दें की एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत 50 से भी अधिक छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल है जिसके तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप इन योजनाओं का आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के अंतर्गत शामिल किसी भी योजना का आवेदन कर लिया गया है तो अब आवेदन करने वालों को इसका स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए। आप सभी विद्यार्थी घर बैठे एनसीपी स्कॉलरशिप योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आवेदन अप्रूव हुआ है या नहीं क्योंकि आवेदन अप्रूव होने पर स्कॉलरशिप की धनराशि डायरेक्ट बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाती है।
एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
- एनएसपी स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए देश के स्थाई निवासी विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म भरने हेतु विद्यार्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्यनरत होना जरूरी है।
- जो विद्यार्थी कक्षा 1 से 10वीं कक्षा के मध्य में अध्ययन कर रहे हैं वह प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- वही 11वीं कक्षा से ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा।
- जिन विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है वह आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक विद्यार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लाभ
यदि आप सभी विद्यार्थी एनएसपी स्कॉलरशिप की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भरते हैं और अगर आप एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करते हैं तो फिर आपको यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि आपका आवेदन अप्रूव हुआ है या नहीं साथ ही यह भी जानकारी मिलेगी की छात्रवृत्ति की राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है या नहीं इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि अगर आई है तो यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी यह है छात्रवृत्ति राशि कौन से दिन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी।
एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए आपको एनएसपी के ऑफिशियल पोर्टल को ओपन कर लेना है।
- अब इसके होम पेज पर उपलब्ध Login विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पृष्ठ खुल जाएगा जहां पर आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना है और लॉगिन करना है।
- लॉगिन कर लेने के बाद डैशबोर्ड खुल जाएगा जहां पर दिए हुए Menu सेक्शन में जाना है।
- अब अनेक विकल्प खुल जाएंगे जहां आपको Scheme On NSP पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप My Application विकल्प पर क्लिक कर दे एवं Status को सेलेक्ट करे।
- ऐसा करने पर आपके सामने स्क्रीन पर एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस का पूरा विवरण दिखाई देने लगेगा।
- इस तरह संपूर्ण विधि का पालन करके आप सभी विद्यार्थी एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं।