हमारे देश में वर्तमान में फिलहाल अभी ग्रामीण क्षेत्रों में उतने रोजगार के अवसर विकसित नहीं है जितने की अपेक्षाकृत शहर में है और यही कारण है कि सरकार के द्वारा ग्रामीण स्तर पर लोगों को मुर्गी पालन व्यवसाय के प्रति जागरूक करने के लिए और इस व्यवसाय को स्थापित करने के लिए मुर्गी पालन लोन योजना की शुरुआत की गई है जिसमें लोगों को कम लागत पर अच्छी आय प्राप्त हो सकेगी।
इस योजना के लिए खासतौर पर इसलिए बनाया गया है ताकि जो भी ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर ढूंढ रहे हैं उन्हें एक ऐसा व्यवसाय मिल सके जिसमें कम लागत पर अच्छा मुनाफा हो और अगर आप को भी मुर्गी पालन व्यवसाय स्थापित करना है और इसके लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन नहीं है तो फिर आपको मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद मिल सकती है।
जिस किसी भी व्यक्तियों को मुर्गी पालन व्यवसाय स्थापित करना है तो उन्हें जरूर इस योजना का लाभ लेना चाहिए क्योंकि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को लोन की सुविधा दी जाती है जिसमें उन्हें ₹900000 तक का लोन दिया जाता है जो उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है हालांकि लोन प्राप्त करने के लिए आपके पास में योजना से संबंधित निर्धारित की गई पात्रता का होना जरूरी है
Contents
Murgi Palan Loan Yojana
मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को लाभ लेना चाहिए जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाह रही है। इस योजना की घोषणा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर भी रोजगार के नए अवसर को विकसित करना है और अधिक से अधिक लोगों को व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करना है।
जिस किसी भी व्यक्तियों को पोल्ट्री फार्म स्थापित करना है उनके लिए सबसे पहले तो इस योजना की संपूर्ण जानकारी को जान लेना है एवं उसके बाद में अब आपको योजना की सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी तो फिर आप इसका आवेदन फॉर्म भर ले और आवेदन अप्रूव हो जाने के बाद में आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा और फिर आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि प्राप्त हो जाएगी जिसे प्राप्त करने के बाद आप आसानी से पोल्ट्री फार्म स्थापित कर सकते हैं।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए मिलने वाली सब्सिडी
आपको बता दे कि इस योजना में आप सभी व्यक्तियों को सब्सिडी भी दी जाएगी जिससे पोल्ट्री फार्म को स्थापित करने में आप सभी व्यक्तियों को लागत का कुछ हिस्सा ही देना होगा और सब्सिडी की सुविधा मिलने से पोल्ट्री फार्म स्थापित करने में आर्थिक राहत मिलेगी।
आप सभी व्यक्ति भी इस योजना के तहत आवेदन करते हैं और आपका आवेदन स्वीकार होता है तो आपको भी सब्सिडी की सुविधा मिलेगी जिसमें आपको सब्सिडी की राशि कैटिगरी के आधार पर मिलेगी, जिसमें निम्न कैटेगरी के लाभार्थियों को 33% की सब्सिडी मिलती है वहीं सामान्य केटेगरी के लाभार्थियों को केवल 25% की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार है :-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पोल्ट्री फार्म खोलने का परमिट
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- पक्षियों की जानकारी संबंधी प्रमाण पत्र आदि।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए पात्रता
इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी है कि आप देश के मूल निवासी होने चाहिए या पशु पालक होने चाहिए इसके साथ ही आप सभी को पोल्ट्री फार्म को स्थापित करने के लिए आपके पास कम से कम 3 एकड़ की स्वयं की भूमि होनी चाहिए एवं आपके पोल्ट्री फार्म की स्थापना हेतु आपको एक ऐसे स्थान का चयन करना होगा जहां पर गर्मी ठंड या फिर बारिश का प्रभाव अपेक्षाकृत कम हो। आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदकों की आयु भी निर्धारित की गई है जिसके तहत आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही उनके पास में सभी जरूरी दस्तावेज भी होनी चाहिए।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए कौन सी बैंक लोन देंगी
आप सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए बता दें कि जिस किसी भी व्यक्तियों को मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत लोन की सुविधा प्राप्त करनी है उन्हें निम्नलिखित बैंकों से लोन की सुविधा प्राप्त हो सकती है :-
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- फेडरल बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- आईसीआईसीआई बैंक
- एचडीएफ़सी बैंक
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मुर्गी पालन लोन योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप हमारे द्वारा बताई विधि को फॉलो कर सकते है
- आवेदन के लिए इस योजना के ऑफिशियल पोर्टल को ओपन कर ले।
- उसके पश्चात आप होम पेज पर उपलब्ध “आवेदन करें पर क्लिक कर दें।
- एप्लीकेशन फॉर्म जाएगा जिसे चेक करना है और पूछी हुआ विवरण दर्ज करें।
- अब आपको मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर लेना है और एक-एक करके अपलोड करना है।
- इतना काम करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फार्म जमा यानी कि सबमिट करना है।
- इस तरह मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत आवेदन का कार्य पूरा हो जाएगा।
- आवेदन कार्य समाप्त हो जाने के बाद उसका प्रिंट निकालना ना भूले।