Kendriya Vidyalaya Bharti: केंद्रीय विद्यालय भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन फार्म 1 मार्च 2024 तक इच्छुक उम्मीदवार भर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए कई तरह के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसलिए उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर केवीएस भर्ती के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Contents
- 1 Kendriya Vidyalaya Bharti 2024
- 1.1 Kendriya Vidyalaya Bharti Overview
- 1.2 केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए पद विवरण
- 1.3 केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- 1.4 केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आयु सीमा
- 1.5 केंद्रीय विद्यालय भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता
- 1.6 केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
- 1.7 केंद्रीय विद्यालय भर्ती हेतु महत्वपूर्ण इंटरव्यू की तिथियां
- 1.8 How to apply for Kendriya Vidyalaya Bharti 2024
- 1.9 Kendriya Vidyalaya Bharti – FAQs
Kendriya Vidyalaya Bharti 2024
अगर आप केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा जारी अधिसूचना के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे आज के इस लेख को विस्तार से पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि आप केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए कैसे अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है और साथ ही हम आपको बताएंगे कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत केवीएस विद्यालय में अनेकों पदों पर वैकेंसी के लिए घोषणा की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। इसीलिए सभी उम्मीदवार चाहे वह महिला हो या पुरुष हो केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाने के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Kendriya Vidyalaya Bharti Overview
| संगठन का नाम | Kendriya Vidyalaya Sangathan |
| लेख का नाम | केंद्रीय विद्यालय भर्ती |
| पोस्ट का नाम | पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी |
| अधिसूचना दिनांक | मार्च 2024 |
| आवेदन तिथि | मार्च 2024 |
| केटेगरी | सरकारी नौकरी |
| नोटिफिकेशन | जारी |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://kvsagathan.nic.in/ |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए पद विवरण
केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। बता दें कि इसके अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक, डॉक्टर, महिला नर्स, आर्ट और क्राफ्ट टीचर, योगा टीचर, काउंसलर, खेलकूद कोच, विशेष शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय में काम करने में रूचि रखते हैं तो अपना आवेदन देने से पहले एक बार अपनी योग्यता अवश्य देख लें और उसी के अनुसार आप नौकरी के लिए अप्लाई करें।
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आप केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी आवेदन फीस नहीं देनी होगी। इस प्रकार से आवेदन करने की प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से निशुल्क है।
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय समिति ने केवीएस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल तक रखी है। लेकिन अधिकतम आयु विभाग द्वारा नहीं रखी गई है और इसलिए 18 साल के जो भी उम्मीदवार केवीएस में आवेदन देना चाहते हैं तो वे दे सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता
केवीएस संगठन समिति ने अनेकों पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऐसे में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं उन्हें हम यही सलाह देंगे कि एक बार वे केंद्रीय विद्यालय संगठन की जो आधिकारिक वेबसाइट है वहां पर विजिट करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख लें क्योंकि समिति द्वारा जारी नोटिफिकेशन में हर पद की शैक्षणिक योग्यता विस्तार से बताई गई है।
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को हम बता दें कि इसके लिए सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाएगी बल्कि अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रकार से जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो उन्हें फिर केंद्रीय विद्यालय में उनके पद के अनुसार जॉइनिंग दे दी जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय भर्ती हेतु महत्वपूर्ण इंटरव्यू की तिथियां
आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को और सभी मांगे गए दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए जाना होगा। यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप डॉक्टर, महिला नर्स, खेलकूद कोच, प्राथमिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, योगा शिक्षक के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका इंटरव्यू 28 फरवरी 2024 को होगा। इसलिए आपको सुबह 9 बजे से पहले तक अपने इंटरव्यू के स्थान पर पहुंचना होगा।
इसके साथ ही जो अभ्यर्थी कंप्यूटर अनुदेशक टीजीटी, कंप्यूटर साइंस, आर्ट और क्राफ्ट, शिक्षक काउंसलर जैसे पद पर काम करने में रुचि रखते हैं उन्हें 1 मार्च 2024 को सुबह 9 बजे से इंटरव्यू में शामिल होना होगा। तो आप चाहें किसी भी पद के लिए आवेदन दे रहे हो आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा दी गई तिथियों पर ही अपने पद के अनुसार इंटरव्यू के लिए जाना होगा।
How to apply for Kendriya Vidyalaya Bharti 2024
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कुछ अलग है इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित चरणों को सही से समझना है और उनका पालन करना है :-
- केवीएस भर्ती हेतु जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म देना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक करना है।
- नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद फिर उसमें दिए गए आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है और उसका फिर एक प्रिंटआउट निकालना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म को निकालने के बाद फिर उसे सही से भर दें और आपसे जो भी विवरण मांगा गया है उस सबको भरने के बाद अपना एक फोटो भी लगा दें और साथ में सिग्नेचर भी कर दें।
- जब आपका आवेदन पत्र भर जाए तो उसके बाद फिर आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी है। ध्यान रखें कि आपकी सारी फोटोकॉपी सेल्फ अटेस्टेड होनी चाहिएं।
- अब अपने आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच कर दें।
- इसके बाद आपको अपने सारे मूल दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए जाना होगा। इंटरव्यू के स्थान का पता और डेट आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
| ऑफिशल नोटिफिकेशन | Click Here |
| एप्लीकेशन फॉर्म | Click Here |
Kendriya Vidyalaya Bharti – FAQs
Q1. केंद्रीय विद्यालय भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
केंद्रीय विद्यालय भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in है?
Q2. केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए फॉर्म कब से भरे जायेंगे?
आप सभी को बता दे की इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Hii
Hello
Please
Hi